Market Update

Tuesday 25 October 2016

सेंसेक्स कमजोर होकर खुला, टाटा ग्रुप के शेयरों में गिरावट

 Best Advisory Company | Equity Market Tips

 मुंबई: बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरआती कारोबार में 91 अंक की गिरावट के साथ खुला। मिले जुले एशियाई रख के बीच साइरस समूह को टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद आज समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई। गुरवार को अक्तूबर महीने के डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान की वजह से भी निवेशकों में सतर्कता का रख था।

  बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 91.22 अंक या 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 28,087.86 अंक पर आ गया। धातु, तेल एवं गैस, रीयल्टी, पीएसयू और बिजली कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रख था। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 22.45 अंक या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,700 अंक से नीचे आ गया।

  ब्रोकरों ने कहा कि मिस्त्री को टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटाए जाने तथा रतन टाटा को अंतरिम तौर पर समूह का फिर से चेयरमैन बनाए जाने से बाजार की धारणा पर असर पड़ा। टाटा समूह की कंपनियों मसलन टाटा स्टील, टाटा कम्युनिकेशंस, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा पावर, टाटा केमिकल्स तथा टीसीएस सभी तीन प्रतिशत तक नीचे चल रहे थे।


 If you want to more information regarding the  Muhurat Trading, Free Stock Cash Tips, Free Stock Cash Tips, Free Stock Future Tips  call @ +91-7415033556or fill form http://www.tradtips.com

1 comment:

  1. Amazing information shared in your post. Traders should gather information from everywhere.Thus, they can invest in a better way. Commodity tips are also very important for traders.

    ReplyDelete